Taja Report

मुजफ्फरनगर वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर में बुधवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता *अभिषेक चौधरी* के आवास पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ग्रामजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने अभिषेक चौधरी के आवास पर भोजन भी किया। इस अवसर पर अभिषेक चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हम सबके लिए प्रेरणादायी है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करता है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी सहित अन्य को कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *