मुजफ्फरनगर। पिछले 24 घंटे से लापता 4 वर्षीय मासूम का शव काली नदी से बरामद किया गया।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में बीते 24 घंटे से लापता चार वर्षीय मासूम रूहान का शव पीएसी गोताखोरों ने काली नदी से बरामद किया। बुधवार को पिता रिजवान के साथ खेत पर गया रूहान खेलते-खेलते लापता हो गया था। उसकी चप्पल नदी किनारे मिलने से डूबने की आशंका हुई। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह शव नदी की तलहटी से मिला। मासूम के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार गांव के कब्रिस्तान में किया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 203


