मुजफ्फरनगर। 10 अक्टूबर 2026 की रात्रि श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा श्री रामलीला मंचन में अयोध्या के सूर्यवंशी राजा दशरथ द्वारा वशिष्ठ ऋषि से विचार विमर्शकर श्रृंगी ऋषि के आश्रम में पहुंचकर संतान प्राप्ति हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया गया जिसके फल स्वरुप रानी कौशल्या के कई और सुमित्रा को चार पुत्र राम लखन भारत और शत्रुघ्न के रूप में पैदा हुए दर्शक गणों ने इस दृश्य को बहुत ही साराहा दशरथ का अभिनय का कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने और श्रृंगी ऋषि का अभिनय बिट्टू काला ने किया राम का अभिनय शिवम त्यागी, लक्ष्मण का अभिनय हर्षित भरत का अर्पित और शत्रुघ्न का अभिनय आर्य धीमान ने किया मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर विदुर त्यागी भाकियू नेता के द्वारा विधिवत पूजन गणेश वंदना व श्री रामायण जी की आरती के साथ किया गया पूजन जाने माने कथा वाचक पण्डित देवशरण शास्त्री जी के द्वारा कराया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी महामंत्री डॉक्टर एस के गौतम संयोजक प्रमोद पाल निर्देशक सतेंद्र त्यागी रवी धीमान शिवम त्यागी उदय ठाकुर माटू धीमान चंदू धीमान शानू उपाध्याय आर्यन गगन जिन्दल निखिल शर्मा, वंश शर्मा राकेश कुमार आदि के साथ-साथ सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे


