Taja Report

मुजफ्फरनगर युवक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पूरे घटनाक्रम की परिजनों व पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह से जानकारी ली। परिजनों द्वारा पुरकाजी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने पर एसएसपी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हत्या करने वालो के खिलाफ होगी कठोरतम कार्यवाही के साथ ढिलाई बरतने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही होगी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परिजनों को दिलासा दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा; एसएसपी ने कहा कि सांयकाल थानाक्षेत्र पुरकाजी के ग्राम दादूपुर में एक व्यक्ति मोनू पुत्र सतीश निवासी दादूपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 35 वर्ष जाति गुर्जर) को 03 लोगों द्वारा गोली मारने की सूचना थाना पुरकाजी पुलिस को प्राप्त हुई। घायल मोनू की अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये है कि मृतक मोनू का उसके पडोस में रहने वाले चाचा से विवाद चल रहा था। तहरीर लेकर मृतक के चाचा सहित 3 लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से वार्ता की गयी है तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। वर्तमान में मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी, सर्विलांस व थाना स्तर से 02 टीमों का गठन किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है तथा फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *