मुजफ्फरनगर ।“नो हेलमेट – नो हाईवे” अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से हाईवे पर दो पहिया वाहन चालकों को जागरुक किया गया है ।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 06.01.2026 को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नो हेलमेट नो हाईवे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा हाइवे पर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया , वहीं हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की गई।
*अपील:-*
मुजफ्फऱनगर पुलिस समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनें।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


