मुज़फ्फरनगर । सोना महंगा क्या हुआ सुनार की दुकान पर ग्राहक बनकर आया एक युवक उसके हाथों से 5 सोने की अँगुठी छीन कर भाग गया।
मामला दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के मोती महल का बताया जा रहा है जहाँ दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शर्माजी ज्वैलर्स के मालिक सर्राफा व्यापारी से अज्ञात लुटेरा सोने की पाँच अंगूठियां छीनकर फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सर्राफा व्यापारी घटना को लेकर काफी नाराज नजर आया, वहीं आसपास के व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।
फिलहाल घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Author: Taja Report
Post Views: 203


