Taja Report

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर हाइवे पर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक्स-रे विभाग में कार्यरत 35 वर्षीय टेक्नीशियन ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र निर्भय सिंह निवासी पिपरी नूरपुर, जिला जालौन के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि रामकुमार मेडिकल कॉलेज परिसर में ही आवासीय कमरे में रह रहा था। देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस कमरे की तलाशी लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।वहीं कॉलेज स्टाफ और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक व सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *