Taja Report

मुजफ्फरनगर में बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़

मुजफ्फरनगर। बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु व्यापक व्यवस्था के बीच मंत्री कपिलदेव अग्रवाल नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप बीजेपी नेता गौरव स्वरूप सपा नेता राकेश शर्मा, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। रथ पर बाबा की आरती की गई। अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाबा के ज्यकारे लगाते भक्त रथ को खींचते चल रहे थे। भारी भीड़ इस मौके पर नजर आई।
बालाजी जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शोभायात्रा के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गई व्यापक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई है, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में डीजे संचालकों एवं आयोजकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिसमें ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा कार्यक्रम को अनुशासित एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही आमजन से अपील की गई कि शोभायात्रा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता की अपील की।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *