Taja Report

मुजफ्फरनगर में डंपर से टकराई कार, बच्चे समेत दो की मौत

मुजफ्फरनगर। सुबह थाना फुगाना क्षेत्रांतर्गत एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। एक अर्टिगा कार नम्बर पीबी 01 सी 7877 जो मेरठ की ओर से करनाल की तरफ जा रही थी, चालक को नींद की झपकी लग जाने के कारण फुगाना के पास सड़क पर धीमी गति से चल रहे एक डंपर में पीछे से टकरा गई। कार में कुल 10 व्यक्ति एवं एक बच्चा सवार थे। दुर्घटना में कार चालक व 01 बच्चे की मृत्यु हो गयी है। तथा अन्य सभी घायल जिला अस्पताल में जिला उपचाराधीन है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हादसे में कार चालक गोपाल (नेपाल निवासी) और तीन वर्षीय अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल 11 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, यात्रा के दौरान चालक को नींद की झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर चलते डंपर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में घायल लोगों की पहचान प्रवीण चौधरी पुत्र प्रभु नारायण, पुनाराम पुत्र टेक बहादुर, संतराम यादव पुत्र स्व. कृष्ण यादव, सभी निवासी जिला डांग, नेपाल बताए गए

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *