मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में सभी आबकारी अनुज्ञापन पूर्ण दिवस बंद रहेंगे। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर की थोक व फुटकर दुकानें, मॉडल शॉप, मांग की दुकानें, एफएल-6/7 बार, डिनेचर्ड स्प्रिट के एफएल-16/17 अनुज्ञापन तथा मिथाइल अल्कोहल के एमए-2 व एमए-4 अनुज्ञापन 26 जनवरी 2026 को पूरी तरह बंद रखे जाएंगे।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 40, नियमावली 1968 के नियम-13(ख) तथा आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के प्रावधानों के अंतर्गत लिया गया है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी भी प्रकार के प्रतिफल या अभिकर में कोई छूट देय नहीं होगी।
प्रशासन ने सभी अनुज्ञापियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


