मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा नगरक्षेत्र में चलाया गया किरायेदार एवं नौकर सत्यापन अभियान, स्वंय मौके पर पहुँच कर सत्यापन कराया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्वयं पहुंचकर घर-घर जाकर किरायेदारों एवं घरेलू/व्यावसायिक नौकरों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा मकान मालिकों एवं दुकानदारों को सत्यापन की अनिवार्यता के संबंध में जागरूक किया तथा उन्हें समय से सत्यापन कराने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा बताया गया कि किरायेदार/नौकरों का समय से सत्यापन न कराना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चूक है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्णतः सरल एवं निःशुल्क होने के बावजूद कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा शहर में छिपकर रहने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी मकान मालिकों, व्यवसायियों एवं नागरिकों से अपील है कि किसी भी व्यक्ति को किराए पर कमरा/मकान देने अथवा नौकर रखने से पूर्व उसका पूर्ण सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण कायम किया जा सके।
अभियान के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के० मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री बबलू सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


