Taja Report

मुजफ्फरनगर में करोड़ों की शत्रु संपत्ति बेचने का विरोध

मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति ने खसरा संख्या 1454 ग्राम शहाबुद्दीनपुर अंदर हदूद की रकबई 1211/1 फसली 1359 शत्रु संपत्ति को बेचे जाने के कारण इस कार्य मे लिप्त भू माफियाओ पर कार्रवाई करने एवं सरकारी भूमि को वापस लेने की मांग को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन दिया।

इसमें कहा गया है कि कुछ भूमाफियाओं द्वारा ग्राम शहाबुद्दीनपुर अंदर हदूद के खसरा संख्या 1454 की रकबई 1211/1 जो कि शत्रु संपत्ति जिया मोहम्मद व मोहम्मद सफी हज़ज़्म जो कि बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे,की भूमि को जिसमें मरघट की भूमि स्थापित है,को शहर के राजनीतिक एवं राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर अवैध तौर पर बंदर बाट करते हुए अपने नाम पर अंकित कराकर सरकारी संपत्ति से करोड़ों रुपया हड़प कर अपना व्यवसाय स्थापित किया हुआ है,जो की पूर्ण रूप से अवैध है l जिसमें सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया गया है यह लोग गिरोह बनाकर कार्य कर रहे है l योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की सरकार में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई समस्त उत्तर प्रदेश में की जा रही है एवं सरकारी भूमि को पुन प्राप्त किया जा रहा है lअतः इन गिरोह बनाकर भूमि हड़पने का कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ भी जनपद मुजफ्फरनगर में कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है l

माग की गई है कि उक्त प्रकरण की वर्ष फसली 1359 से 14 17 तक जांच कराकर सरकारी संपत्ति को हड़पने वाले भू माफियाओं एवं उनका साथ देने वाले राजस्व कर्मचारीयो के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के आदेश पारित करने का कष्ट करें ल ज्ञापन देने वालों में अरुण प्रताप सिंह, पवन मित्तल पवन पांचाल संजय वाल्मीकि वैभव यादव पंकज त्यागी राजेश शर्मा राजेंद्र धीमान आदि मौज़ूद रहे l

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *