Taja Report

मुजफ्फरनगर में ईसाई मशीनरी ने किया धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास,हिन्दू संगठन का हंगामा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में सोमवार दोपहर धर्म परिवर्तन को लेकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया। आरोप है कि धर्म प्रचार में आए युवक मौके से पहले ही फरार हो गए।घटना गांव के अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले लाखन के घर पर हुई। घर में कई लोग मौजूद थे, तभी किसी ने यह सूचना बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी को दी। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को खबर लगते ही वे घर छोड़कर भाग गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव में नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।पुलिस के अनुसार लाखन ने लिखित तहरीर दी है, जिसमें बताया गया कि इसाई मिशनरी के लोग कीर्तन करने के बहाने उसके घर आए और धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहे थे। लाखन ने कहा कि वे लोग घर आए, उपदेश देकर चले गए और किसी ने उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव नहीं डाला।लाखन ने बताया कि अब वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगा और उसने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *