Taja Report

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव ने किया अधिकारियों और फोर्स के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरिक्षण

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा -2025 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु मंत्री कपिल देव अग्रवाल (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ0प्र0) व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड(ATS),रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), वज्र वाहन, बुलेट प्रूफ वाहन के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

अवगत कराना है कि कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ0प्र0) व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड(ATS),रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), वज्र वाहन, बुलेट प्रूफ वाहन के साथ अस्पताल तिराहे से मदीना चौक तक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि ड्रोन के माध्यम निगरानी की जाए, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखें, डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत पालन करायें, अराजक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करें, शिव भक्त श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करें तथा सुरक्षित आवागमन प्रदान करें, समर्पण भाव से ड्यूटी करें। किसी भी आतंकी हमले/अप्रिय घटना से निपटने के लिए जनपद के मुख्य प्वाइंट पर ATS बल तैनात है साथ ही डॉग स्कॅवाड एवं बम निरोधक दस्ते द्वारा निरंतर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है साथ ही सोशल मीडिया पर सतत निगरानी की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, थाना कोतवाली नगर व सिविल लाइन पुलिस सहित प्रशासनिक व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *