मुजफ्फरनगर। मीडिया जगत के पुरोधा एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संस्थापक उत्तमचंद शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तम गोसेवा रथ को पूजा-अर्चना के साथ राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस मौके पर तमाम लोगों ने स्व. उत्तमचंद शर्मा की सेवाओं का स्मरण करते हुए संपादक अंकुर दुआ व पूजा दुआ को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सराहा।
बुलेटिन कार्यालय पर आयोजित सभा में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अनिल कुमार, विधायक पंकज मलिक, प्रमोद त्यागी, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल, भीम सेन कंसल, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल, अशोक बाठला, अजय स्वरूप, विकास स्वरूप, यशपाल पंवार सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमा, नील कमलपुरी, सत्यप्रकाश रेशू, विजय शुक्ला, विश्वदीप गोयल बिट्टू, पूनम चैधरी, मास्टर विजय सिंह पारी नेता संजय मित्तल, संजय मिश्रा विपुल भटनागर, पूर्व सभासद विकल्प जैन, डा. पंकज जैन, डा. एमके बंसल, सरदार सुखदर्शन बेदी, अमरजीत सिंह सिडाना, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, अशोक अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, शलभ कौशिक, सागर वत्स आदि ने उत्तमचंद शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उन्हें याद किया और उनके साथ गुजारे हुए पलों को लोगों के साथ साझा किया। सभी ने अंकुर दुआ एवं पूजा दुआ को शुभकामनाएं दी कि वे स्व. शर्मा जी छोड़ी गई विरासत को और आगे लेकर जाएंगे। संचालन पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा ने किया।


