मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो स्कूटी सवार छात्रों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपा मार्ग पर स्थित पेपर मिल के पास स्कूटी सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी व गांव रहमतपुर निवासी छात्र हैं। भोपा मार्ग पर सिद्धबली फैक्ट्री के पास हादसे में मरने वालों के नाम अभय और विक्की बताए गए हैं। मृतक रहमतपुर निवासी अभय (20) और भोकरहेड़ी निवासी विक्की (25) एक ही कंपनी में काम करते थे और रोज़ाना की तरह अपने स्कूटर से फैक्ट्री आ रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कूटी सड़क पर आगे बढ़ रही थी तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस में मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों का पंचनामा भर परीक्षण हेतु भेज दिया।


