Taja Report

मुजफ्फरनगर भारत पाक मैच के विरोध में प्रदर्शन, पाक ध्वज को आग के हवाले किया

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के साथ भारत के क्रिकेट मैच खेलने के विरोध में आज शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर सिंह के आह्वान पर सैकड़ो शिव सैनिकों ने हृदय स्थल शिव चौक पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज पर जूते चप्पल मारते हुए आग के हवाले किया।

शिवसेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एसडी मार्केट स्थित मंदिर में एकत्र हुए और यहां से प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए शिव चौक पहुंचे और पाकिस्तान के झंडे पर जूते चप्पल मार कर आग के हवाले किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकवादी वारदात करता आ रहा है। अभी कुछ समय पर पहलगाव में जिस तरह पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं का धर्म पूछ कर कत्ले आम किया उसकी आग अभी तक ठंडी भी नहीं हुई। ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने वाले भाजपा सरकार का खून इतनी जल्दी कैसे ठंडा हो गया कि भारत सरकार समर्पित बीसीसीआई ने पैसे के लिए आज भारत पाकिस्तान का मैच खिलाने को मजबूर हो गई भारत सरकार ने पाकिस्तान से मैच खेलने की अनुमति देकर भारतीय नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे :-मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार अमरीश त्यागी अखिलेश पुरी नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी जिला महासचिव आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता मलिक नगर उपाध्यक्ष नेहा गोयल जिला उपाध्यक्ष गोपी वर्मा वीरेंद्र त्यागी संदीप मित्तल सचिन कपूर जोगी राहुल वाल्मीकि सचिन प्रजापति अंकित बालियान मोंटी पाल हिंदू नेता अखिलेश शर्मा पंडित संजीव शास्त्री विवेक शर्मा रविंद्र शर्मा मीनल राजपूत कुणाल गर्ग मोनू चौधरी संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *