मुज़फ्फरनगर । एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री से गैस रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अंकुर फर्टिलाइज़र फैक्ट्री का है।
गैस रिसाव की घटना लगभग आज दोपहर के 12.30 समय हुई। यहां सड़क किनारे बड़ी संख्या में कांवड़िए आराम कर रहे थे। अचानक तेज दुर्गंध और सांस लेने में परेशानी महसूस होते ही कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री भाजपा नेता सागर वत्स की है।
एक प्रत्यक्षदर्शी कांवड़िए विभोर त्यागी ने बताया कि “हम आराम कर रहे थे, अचानक आंखों में जलन और दम घुटने लगा… सब लोग भागने लगे…” लोग में अफरातफरी मच गई। गैस की दुर्गंध फैली तो फैक्ट्री के आसपास की आबादी में भी अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई ग्रामीणों और कांवड़ियों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा किया और तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई।
कांवड़िया विभोर त्यागी।
कांवड़िया विभोर त्यागी।
एक स्थानीय निवासी फौजी ने बताया कि “ये फैक्ट्री आबादी के बीच में चल रही है, हमेशा खतरा बना रहता है… इसे बंद किया जाए…” पहले भी 11 मई को गैस रिसाव हुआ था तब भी इसमे काम करने वाली महिलाएं बेहोश हुई थीं। किसी दिन यहां भोपाल त्रासदी जैसी घटना होगी, तब प्रशासन चेतेगा।


