मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मंत्री और एक बड़े उद्योगपति के चाहितें भाजपा नेता एवँ पालिका के ठेकेदार रजत गोयल की हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत गोयल दूल्हे की बग्गी पर खड़े होकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन बार हवा में गोली चलाते हैं, जबकि दूल्हा भी एक बार गोली चला कर डांस करता दिख रहा है।वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मंसूरपुर थाने ने जांच शुरू कर दी। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर सख्ती के बावजूद यह मामला दिखाता है कि कानून की अनदेखी अभी भी होती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर लगी हैं कि भाजपा नेता रजत गोयल के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।


