
श्री राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेजस के खेल मैदान मे हुआ कलर्स-2025-26 के पहले दिन का रंगा रंग आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘क्लर्स-2025-26’’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस की थीम ’’बिहार एक झलक’’ रही। कार्यक्रम में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ0 रूपेश कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर, उमेश मिश्रा जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर, मिनाक्षी स्वरूप, चेयरमैन नगर पालिका, मुजफ्फरनगर, सिद्वार्थ शंकर त्रिपाठी वित्त अधिकारी, मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर पंकज प्रकाश राठौर, सीटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम गुप ऑफ कॉलिजेज अतिविशिष्ट अतिथि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, चेयरमैन प्रमोद टांक, अध्यक्ष नगर इकाई, मुजफ्फरनगर, गरिमा जैन, प्राचार्या डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, राजेन्द्र सिंघल, प्राचार्य राजा महेन्द्र प्रताप पीएस गुरूकूल, डा ईश्वरचंद्र वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ, डा राकेश अग्रवाल, वैधरत्नम अरोग्यधाम, निलम अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथियो टीएस रावत, अध्यक्ष, श्रीराम कॉलेज आफ लॉ, सतीश चन्द्र गोयल, चेयरमैन, टिहरी स्टील लिमिटिड, मुजफ्फरनगर, अशोक बालियान, अध्यक्ष पीजेंट सोसाइटी, उद्योगपति कुशपुरी, डा अंजु वालिया, प्राचार्या आईआईएमटी, सहारनपुर, देवेन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष एसआरजीसी, शहरकाजी तनवीर आलम, अशोक बाटला आदि प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सिक्रेटरी ई0 संकल्प कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कालेज आफ लॉ की सचिव मुक्ता कुलश्रेष्ठ, शुभ कुलश्रेष्ठ श्रीराम कॉलेज के ट्रस्टी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में गत वर्षाे की भॉति इस वर्ष भी वार्षिक कार्यक्रम क्लर्स-2025-26 तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत एसआरजीसी पॉलिट्रेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत कर की गई। इसके पश्चात गर्ल्स छात्रावास की छात्राओं निकी, निशु, निधि, लाली प्रिया, अनु प्रिया, छोटी शुभ्रा, आफरीन, मुस्कान, प्रिया, रिया, सेजल, महक, आंचल, मानसी, स्तुति, आराध्या, रीतु, चन्दा, सृष्टि, सोनी, साक्षी आदि द्वारा समूह नृत्य काली तांडव पर अदभुत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्रों द्वारा भोजपुरी समूह नृत्य प्रस्तुत कर खुब तालियॉ बटौरी। फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते हुये एक धमाकेदार प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बायोसाइंस विभाग के छात्रों द्वारा भोजपुरी प्रसिद्व गीतो पर धमाकेदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गर्ल्स होस्टल की छात्राओं द्वारा मिथिला थ्ीम पर समूह नृत्य पेश किया गया। इसके पश्चात कृषि विज्ञान विभाग के छात्रो द्वारा भोजपूरी समूह नृत्य तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा भोजपुरी देशी माटी स्क्वाइड नृत्य किया गयां। गर्ल्स होस्टल की छात्राओं द्वारा हनुमान थीम पर समूह नृत्य किया गया। कृषि विज्ञान के छात्रों द्वारा बिहारी की संस्कृति को दर्शाते हुये छठ पूजा के महत्व को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। कम्प्यूटर एप्लीकेशन के छात्र-छात्राओं द्वारा एक साइलेंट एक्ट प्रस्तुत किया गया। बॉयज हास्टल के विद्यार्थियों द्वारा कॉमेडी ग्रुप डांस सॉरी-सॉरी गीत पर मनमोहक प्रस्तति दी गई। इसके पश्चात बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र द्वारा जीना-जीना गीत पर धमाकेदार प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रबंधन विभाग के छात्रा श्रेया द्वारा बॉलीवुड मेसअप नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ललित कला विभाग की छात्राओं महिमा और मिनाक्षी द्वारा बॉलीवुड गीत पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि डॉ0 रूपेश कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर ने कहा कि एआई के युग में जहॉ तकनीकी इतनी सशक्त हो गई है वहॉ इस तरह के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं के दिलो में अपनी एक अलग छाप छोडते है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच आने से उनका उत्साहवर्द्धन होता है। उन्होने कहा कि यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है कि मैं श्रीराम कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम क्लर्स-2025-26 में उपस्थित हुआ हॅू। मुझे विद्यार्थियों के बीच आकर अपार आनन्द की अनुभूति हुई है। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ग्रुप आफ काजिलेज के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि जितनी प्रतिभा उन्होंने इस महाविद्यालय के विद्यार्थियों में देखी है और कही नही देखी। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुये इसका श्रेय श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया।
इस अवसर पर इस वर्ष विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले और स्वर्ण पदक हासिल करने वाले 45 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
इसके बाद श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मंच का संचालन कपिल धीमान, बाहय प्रवेश समन्वयक, एसआरजीसी, मौ0 शहजाद, हुरैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज की निदेशक डा एसएन चौहान, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कालेज उप प्राचार्य डा सौरभ मित्तल, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, ललित कला विभाग के निदेशक मनोज धीमान, डीन एकेडमिक्स डॉ0 विनीत कुमार शर्मा, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन, निशांत राठी, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग डीन डा0 सुचीत्रा त्यागी, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, श्रीराम पॉलिटैक्निक निदेशक, डा0 अश्वनी, प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, एचआर पंकज, सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।


