Taja Report

मुजफ्फरनगर फेसबुक पर दोस्ती कर 3 करोड़ का साइबर क्राइम ,दो गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती और निवेश का झांसा देकर बड़ी ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार आरोपी हैं मौहम्मद माज पुत्र मौहम्मद शब्बर हसन, निवासी लखनऊ, और अम्बरीश मिश्रा पुत्र त्रिलोकीनाथ मिश्रा, निवासी जौनपुर। तीसरा मुख्य आरोपी उपेन्द्र चंदेल, निवासी कानपुर, अभी फरार है।साइबर सेल को 9 अक्टूबर 2025 को नई मंडी निवासी सचिन कुमार से शिकायत मिली। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दोस्ती की और ‘हाई रिटर्न इन्वेस्टमेंट’ का लालच दिया। सचिन ने अलग-अलग बार में कुल 3 करोड़ 9 लाख 22 हजार रुपये ट्रांसफर किए। पैसा वापस न आने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।साइबर सेल ने 29 बैंक खातों की जांच की और पाया कि पैसा लखनऊ, कानपुर और जौनपुर के खातों में गया। ये खाते NGO ‘दिशा मानव कल्याण एवं उत्थान समिति’ के नाम पर खोले गए थे। इसी NGO के माध्यम से तमिलनाडु, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी लगभग 2 करोड़ की ठगी हुई।साइबर सेल की टीम ने लखनऊ से मौहम्मद माज और अम्बरीश मिश्रा को गिरफ्तार किया। उनसे 3 मोबाइल फोन और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए। पूछताछ में अम्बरीश ने बताया कि वह पहले दिल्ली में काम करता था। कम आय के कारण वह उपेन्द्र चंदेल से मिला और USDT ट्रेडिंग के नाम पर खाते दिए। बाद में खाते होल्ड हो गए और वह पहचान छिपाकर लखनऊ-कानपुर घूमने लगा।मौहम्मद माज से मिलने के बाद दोनों ने मिलकर NGO के नाम पर फर्जी खाते खुलवाए। 14 सितंबर को वाराणसी में मीटिंग हुई और 16-18 सितंबर को लखनऊ के होटल में ठहरे। ठगी का पैसा ट्रांसफर कराया गया और कमीशन 28-30% बांटा गया।

पुलिस ने अब तक 50 लाख रुपये फ्रीज कराकर पीड़ित सचिन कुमार के खाते में लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाकी राशि की रिकवरी जारी है। SSP संजय कुमार वर्मा और SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने टीम को बधाई दी। इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, प्रदीप कुमार, SI गौरव चौहान, धर्मराज यादव और कांस्टेबल बालकिशन, आकाश चौधरी, राहुल कुमार की मेहनत की सराहना की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *