मुजफ्फरनगर । थाना मीरापुर पुलिस द्वारा फर्जी कूटरचित दस्तावेज (आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र आदि) तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किए हैं ।गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी कूटरचित दस्तावेज (फर्जी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, विभिन्न कॉलेजों की फर्जी मार्कशीट, सर्टिफिकेट, सनद, टी0सी0 आदि) व कूटरचित दस्तावेज बनाने के उपकरण कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि बरामद किए।
थाना मीरापुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसूलपुर गढी में जिशाद उर्फ बिलाल पुत्र इस्लामुद्दीन के मकान में कुछ व्यक्ति फर्जी कूटरचित दस्तावेज (मार्कशीट, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, टीसी आदि) तैयार कर रहे हैं । सूचना पर थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर जिशाद उर्फ इस्लामुद्दीन के मकान की घेराबन्दी कर तलाशी ली गयी तथा एकबारगी दबिश देकर मौके पर मौजूद 04 अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिए बिना आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से फर्जी कूटरचित दस्तावेज (शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पहचान पत्र आदि) तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के उपकरण (कम्प्यूटर, प्रिन्टर आदि) बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-*
*1.* जिशाद उर्फ बिलाल पुत्र इस्लामुद्दीन नि0 ग्राम रसूलपुर गढी थाना मीरापुर मु0नगर, उम्र करीब 38 वर्ष।
*2.* मौ0 रिजवान पुत्र मोहब्बत नि0 ग्राम अखलाकपुर थाना जानसठ मु0नगर, उम्र करीब 32 वर्ष।
*3.* सुशील कुमार पुत्र रतीराम नि0 मौ0 हीरालाल कस्बा व थाना मवाना मेरठ, उम्र करीब 52 वर्ष।
*4.* सद्दाम हुसैन पुत्र मौ0 यासीन नि0 280 मौ0 कल्याण सिंह कस्बा व थाना मवाना मेरठ, उम्र करीब 32 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
➡️ फर्जी आधार कार्ड – 48
➡️ फर्जी मतदाता पहचान पत्र – 40
➡️ ग्लोकल यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट – 32
➡️ जनता इन्टर कालेज पलड़ी बागपत की फर्जी मार्कशीट – 2
➡️ कृषि इन्टर कालेज मवाना की फर्जी मार्कशीट – 10
➡️ कृषि इन्टर कालेज मवाना की फर्जी सनद – 10
➡️ दीवान इन्सटिटयूट ऑफ मैनजमैंट स्टडिज मेरठ की फर्जी मार्कशीट – 2
➡️ वैंकेटेश्वर इन्सटिटयूट ऑफ मेडिकल साइंस का फर्जी एक्सपेरियंस सर्टिफिकेट – 2
➡️ कैरियर इन्सटिटयूट ऑफ मेडिकल साइंस लखनऊ का फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट – 2
➡️ दीवान इन्सटिटयूट ऑफ मैनजमैंट स्टडिज मेरठ की फर्जी मार्कशीट –8
➡️ डॉ0 एपीजे अब्दुल कलमान प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का फर्जी सर्टिफिकेट – 2
➡️ स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) फर्जी – 16
➡️ 01 अदद प्रिन्टर (कैनन कम्पनी),
➡️ एक अदद सी.पी.यू. (इन्टैक्स कम्पनी)
➡️ एक अदद मॉनिटर कम्पयूटर (ACER कम्पनी)
➡️ एक माउस व एक अदद की-बोर्ड तथा 03 पावर केबिल, दो डाटा केबिल
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा जाली कूटरचित दस्तावेज कम्प्यूटर की सहायता से तैयार करने का कार्य किया जाता है । जिन व्यक्तियों को नौकरी आदि के लिये दस्तावेजों की जरूरत होती है उन्हें हम शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, टी.सी. आदि तैयार करके देते हैं तथा बदले में मोटी रकम वसूल कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा कूटरचित जाली दस्तावेज तैयार करना स्वीकार किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।


