Taja Report

मुजफ्फरनगर प्रेमिका के पति का हत्यारा प्रेमी मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित तथा 25 हजार के इनामी अभियुक्त (घायल) सहित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद।*

❇️ *अभियुक्त द्वारा प्रेमिका के साथ मिलकर की गयी थी उसके पति की हत्या।*

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद मुजफ्फनगर,  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर तथा थानाध्यक्ष छपार  मोहित कुमार के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थानाक्षेत्र छपार में एक अज्ञात शव मिला था जिसकी पहचान सलमान निवासी लिसा़डी गेट, मेरठ के रूप में हुई। सलमान की गोली मारकर हत्या की गयी थी जिसके संबंध में थाना छपार पर मु0अ0सं- 82/2025 धारा 103(2),238(क),3(5),140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना छपार पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आये थे की मृतक सलमान की पत्नी सुमायला के अवैध संबंध थे जिसका सलमान विरोध करता था। इस कारण सुमायला नें अपने प्रेमी वसीम उर्फ खटमंल के साथ मिलकर सलमान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्ता सुमायला को दिनांक 12.12.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया था। अभियुक्त वसीम उर्फ खटमल उक्त अभियोग में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आज दिनांक 25.01.2026 को थाना छपार व एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि थाना छपार पर पंजीकृत अभियोग में वांछित तथा 25,000 का इनामी अभियुक्त मुजफ्फरनगर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा खोजा नगंला-गोपाली मार्ग पर चैकिंग सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात गोपाली की तरफ से एक संदिग्ध मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रुके तथा मोटरसाईकिल को तेजी से कच्चे रास्ते पर मोडकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारों के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा फरार होगया। पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे अभियुक्त को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना छपार पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* वसीम उर्फ खटमल पुत्र सलीम निवासी तारापुरी थाना लिसाडी गेट, मेरठ (घायल/वांछित/पुरस्कार घोषित)

*2.* इमरान पुत्र अयूब निवासी कब्रिस्तान का पुल थाना लिसाडी गेट, मेरठ।

 

*बरामदगी-*

🔹 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर

🔹 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (बिना नंबर) (जनपद मेरठ से चोरी की गयी )।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उर्फ खटमल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 82/2025 धारा 103(2),238(क),3(5),140(1) बीएनएस थाना छपार, मुजफ्फरनगर। (वांछित/पुरस्कार घोषित)

*2.* मु0अ0सं0- 703/18 धारा 302,120बी भादवि थाना बृहमपुरी, मेरठ।

*3.* मु0अ0सं0- 27/2020 धारा 186,353,307 भादवि व 25/27 आयुध अधिनियम थाना तिमारपुर, दिल्ली।

*4.* मु0अ0सं0- 15481/19 धारा 379 भादवि थाना कैलाशनाथ काटजू, दिल्ली।

*5.* मु0अ0सं0- 212/19 धारा 379,356,411,34 भादवि थाना कोटला मुबारिकपुर, दिल्ली।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उर्फ खटमल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके मृतक सलमान की पत्नी सुमायला के साथ अवैध संबंध थे। मृतक सलमान को इस बात का पता चल गया तथा वह विरोध करने लगा। मैंने सुमायला तथा अन्य 02 लोगों के साथ मिलकर सलमान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा उसे बहाने से मुजफ्फरनगर ले आये। हमने थानाक्षेत्र छपार में एक सुनसान जगह पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी तथा वहां से फरार हो गये। मैं काफी दिनों से पुलिस से छिपकर रह रहा था आज मैं अपने साथी के साथ सहारनपुर से वापस जा रहा था कि पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल उनके द्वारा जनपद मेरठ क्षेत्र से चोरी की गयी थी । थाना छपार पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ।

 

*घायल/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* थानाध्यक्ष मोहित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0  मोहित चौधरी, एसओजी प्रभारी, मुजफ्फरनगर। (मय टीम)

*3.* उ0नि0  सत्यप्रकाश थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0  रमित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0  अनुराग कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 सुमित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 मोहित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *