मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर के खुब्बापुर मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम लगाने के मामले में आरोपी पूर्व भाजपा विधायक उमेश मालिक सहित आठ आरोपी सबूत के अभाव मे बरी कर दिया है।
गत 29 सितंबर 2012 मे थाना मंसूर पुर के खुबा पुर रोड पर प्रदर्शन कर जमा लगाने सम्पत्ति की हानि पहुंचाने के मामले में आरोपी पूर्व भाजपा विधायक उमेश मालिक सहित आठ आरोपियों को एमपी एमएलए कोर्ट ने आज सबूत के अभाव मे बरी करदिया हे
एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी/ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एक देवेन्द्र कुमार फौजदार ने यह कहते हुए बरी करदिया की अभियोजन पक्ष अपनी कहानी को साबित करने में विफल रहा है आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बीर सिंह व विक्रांत मालिक ने पेर रवि की
अभियोजन पक्ष के अनुसार गत 29 सितंबर 2012 को मंसूर पुर पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक उमेश मालिक ,हरिओम,दीपक, जाय प्रकाश, अरविंद, ओम वीर, सतीश,व टीनु के विरुद्ध धारा 147,148,149,452 427 अई पी सी और 7 क्रिमिनल ला मे मामला दर्ज कर अदालत को भेजा था एम रहमान


