Taja Report

मुजफ्फरनगर पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाली अभियुक्ता सहित 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्तगण को रोहाना से छपार जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशांदेही से 1 आलाकत्ल हथौडा, मृतक की मोटर साईकिल व हेलमेट बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रेम प्रसंग के चलते अभियुक्त रविन्द्र उर्फ भीम द्वारा अपनी पत्नी की सहायता से फोन कर मृतक धनवन्त पुत्र ईलमचन्द निवासी ग्राम खाईखेडा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को अपने घर बुलाया तथा अपने साथियों के साथ मिलकर हथौडे से बार कर धनवन्त उपरोक्त की मृत्यु कारित की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 103/2025 धारा 103(1),238क,3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना पुरकाजी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 27.05.2025 को 03 अभियुक्तगण को रोहाना से छपार जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त रविन्द्र उर्फ भीम उपरोक्त की पत्नी सुषमा का मृतक धनवन्त पुत्र ईलमचन्द निवासी ग्राम खाईकेडी थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर से प्रेम प्रसंग था। करीब 01 वर्ष पहले दोनों अलग हो गये थे परन्तु मृतक धनवन्त बार-बार सुषमा को मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। सम्पूर्ण बात सुषमा द्वारा अपने पति रविन्द्र उर्फ भीम को बतायी गयी। इसके उपरान्त दोनों ने धनवन्त को मारने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 23.05.2025 को सुषमा द्वारा धनवन्त को फोन करके अपने घर बुलाया तथा अन्य दो अभियुक्तों 1-नन्दकिशोर 2-अंशुल के साथ मिलकर धनवन्त की हथौडे से वार कर हत्या कर दी तथा शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर एवं मृतक की मोटरसाइकिल व हेलमेट एवं अन्य सामान को कुटेसरा नहर में डाल दिया गया। दिनांक 26.05.2025 को थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मृतक धनवन्त के शव को कुटेसरा नहर से बरामद किया गया था तथा दिनांक 27.05.2025 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से आलकत्ल हथौडा अभियुक्ता सुषमा के घर से तथा मृतक की मोटरसाइकिल व हेलमेट नहर से बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम रविन्द्र उर्फ भीम पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम अम्बहेटा शेखा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 32 वर्ष, अंशुल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम अम्बहेटा शेखा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 19 वर्ष व अभियुक्ता सुषमा पत्नी रविन्द्र उर्फ भीम पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम अम्बहेटा शेखा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 30 वर्ष है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *