मुजफ्फरनगर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोल चक्कर स्थित निजामुद्दीन हॉस्पिटल में शुक्रवार को ड्रग्स विभाग की टीम ने अचानक छापा मार दिया। सहारनपुर मंडल की इस स्पेशल टीम को मौके पर दवाइयों के बिल गायब मिले , ओर मेडिकल स्टोर मालिक नदारद, और कई अनियमितताएँ मिलीं, जिस पर अधिकारियों ने जमकर नाराज़गी जताई। टीम ने मौके से दवाइयों के सैंपल भी कब्जे में लिए। कुछ दिन पहले भी यहां ओटी पर कार्रवाई कर विभाग ने ओटी को सील किया था, बावजूद इसके हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आ गई। लगातार खामियों के बाद विभाग अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नारकोटिक दवाओं का बड़ा जखीरा मिला, जबकि इन दवाओं से संबंधित अनिवार्य बिल व रिकॉर्ड मौके पर उपलब्ध नहीं थे। स्टोर का जिम्मेदार मालिक भी निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाया गया।


