मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत, मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्तगण की सम्पत्ति (अनुमानित कीमत करीब 04 करोड रुपए) के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी से आदेश पारित कराये गये हैं।
आॅपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत दिनांक 11.09.2025 को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण लोकेन्द्र व योगेन्द्र पुत्रगण नत्थू सिंह निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना को उसके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से लाखो रुपए कीमत का गांजा बरामद किया गया था । अभियुक्तगण द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/विक्रय कर करोडों रूपयों की अवैध सम्पत्तियां अर्जित की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु तथा अवैध आर्थिक लाभ से अर्जित की गयी सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण लोकेन्द्र व योगेन्द्र उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गयी सम्पत्तियों की जांच की गयी तथा लोकेन्द्र व योगेन्द्र उपरोक्त तथा उनके परिजनों के नाम पर अर्जित की गयी ऐसी सम्पत्तियों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की गयी। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रभावी पैरवी एवं साक्ष्य प्रस्तुत किये गये। साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह पाया गया कि उक्त अभियुक्तगण ने मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जित कर स्वंय तथा परिजनों के नाम पर सम्पत्तियां खरीदी गयी हैं। इस पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा दिनांक 22.01.2026 को अभियुक्तगण लोकेन्द्र व योगेन्द्र उपरोक्त द्वारा स्वंय तथा परिजनों के नाम पर मादक पदाथों की विक्रय कर जनपद मुजफ्फरनगर व शामली में अर्जित की गयी 04 अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण के आदेश पारित किये गये। उक्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य करीब 04 करोड रुपये है।
अभियुक्तगण लोकेन्द्र व योगेन्द्र उपरोक्त द्वारा स्वंय तथा परिजनों के नाम पर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्तियो का विवरण-
1. कृषि भूमि/प्लॉट 0.0740 हेक्टेयर क्षेत्र परगना और तहसील शामली
2. 83.91 वर्ग मीटर का प्लॉट/ मकान मोहल्ला खाकरोबान वार्ड नंबर 02 कस्बा बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
3. 174.06 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड बुढ़ाना, शरीफपुर पट्टी एवं मंदवाड़ा रोड बुढ़ाना
4. आवासीय भूखंड 127.97 वर्ग मीटर मौहल्ला खकरोबान वार्ड नं 02 नगर बुढाना जिला मुजफ्फरनगर


