मुजफ्फरनगर । एक नकाबपोश युवती को खुलेआम चाकू लहराते हुए वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। देखा गया।
वायरल वीडियो में शनिवार को युवती सिविल लाइन इलाके में अपने चेहरे पर दुपट्टा बांधे और हाथ में चाकू लिए हुए दिख रही है। उसे पुलिस लाइन, थाने और रेलवे लाइन के आसपास के व्यस्त इलाकों में घूमते हुए देखा गया। वीडियो में एक युवक युवती से उसके इस तरह घूमने का कारण पूछता है, जिस पर युवती चाकू दिखाते हुए उसे धमकाती है और वहां से चले जाने को कहती है।
इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब सिविल लाइन थाना घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम हथियार लेकर घूमना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।


