Taja Report

मुजफ्फरनगर नई मंडी के रेस्टोरेंट बने अय्याशी का अड्डा, एक और पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर । शहर के पॉश इलाके नई मंडी में एक कैफे में हो रही अनैतिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का गुस्सा फूटा । बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कैफे पर धावा बोलकर वहां चल रहे ‘अनैतिक खेल’ का पर्दाफाश किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि कैफे की आड़ में यहां लंबे समय से अश्लीलता परोसी जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।मौके पर मौजूद व्यापारी नेताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नई मंडी जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में कैफे के नाम पर छोटे-छोटे कैबिन बनाकर अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यापारियों ने बताया कि यहां आने वाले युवक-युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों के कारण सभ्य परिवारों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिन्हें व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि इन अवैध गतिविधियों को तुरंत बंद न कराया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की नाक के नीचे यह सब फल-फूल रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि सभी कैफे की जांच की जाए और जहां भी कैबिन कल्चर या नियमों के विरुद्ध कार्य पाया जाए, उनके लाइसेंस निरस्त कर उन्हें सील किया जाए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *