Taja Report

मुजफ्फरनगर द्वारकासिटी अध्यक्ष के यहाँ हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी में द्वारिका सिटी में बीते दिनों एक मकान में हुई चोरी की घटना खुलासा कर अपराधी को उसके अंजाम तक पहुंचाया व अभियुक्त के कब्जे से घटना से सम्बन्धित 1,10,000 रु0 नगद मय एक आधार कार्ड व एक जोडी पाजेब सफेद धातु व घटना में प्रयुक्त एक बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी काला रंग बरामद कर जेल भेजा हैं। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित एक अभियुक्त दानिश पुत्र असगर निवासी ऊँचा कोट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर को मय 1,10,000 रु० नगद, आधार कार्ड अमित वत्स, एक जोडी पाजेब सफेद धातु, एक पर्स व एक बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी रंग काला टीवीएस कम्पनी की एन्टोर सहित रेलवे अण्डर पास से हाईवे की तरफ आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई।घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 03.07.2025 को मुकदमा वादी अमित वत्स पुत्र गणेशीलाल शर्मा निवासी 17 जी द्वारिका सिटी थाना नई मण्डी जनपद मु० नगर ने लिखित तहरीर दी कि द्वारिका सिटी से दिनांक 03.07.2025 को अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी के मकान का ताला तोडकर व गोदरेज अलमारी का ताला तोडकर नगद धनराशि व कीमती आभूषण चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया। वादी उपरोक्त की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 329/025 धारा 305/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही से प्रकाश में आये अभियुक्त दानिश पुत्र असगर निवासी ऊँचा कोट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर को मय 1,10,000 रु0 नगद, आधार कार्ड अमित वत्स, एक जोडी पाजेब सफेद धातु, एक पर्स व एक बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी रंग काला टीवीएस कम्पनी की एन्टोर सहित रेलवे अण्डर पास से हाईवे की तरफ आने वाले रास्ते से दिनांक 11.07.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर उक्त अभियोग से धारा 305/331 (3) बीएनएस का लोप व धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध दिल्ली व जनपद गाजियाबाद में भी अपराध कारित करने के प्रकरण प्रकाश में आये है जिनकी जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त दानिश उपरोक्त से उक्त घटना के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि साहव अभी 8-10 दिन पहले मैं अपने साथी अफजाल पुत्र इकराम पुत्र इकराम कुरैशी निवासी फरूखनगर थाना टीला मोड गाजियाबाद इसी स्कूटी बरामदा स्कूटी से मु०नगर आये थे तथा द्वारिकासिटी में एक बन्द पडे मकान से नकटी व जेवरात चोरी करके इसी स्कूटी से चले गये ते जो नगदी मेरे पास से व स्कूटी की डिग्गी से बरामद हुई है वह वहीं रूपये है जो मेरे हिस्से में आये थे तथा जो सफेद धातु की पाजेब बरामद हुई है वह भी उसी घटना में मेरे हिस्से में आयी थी शेष नगदी व जेवरात मेरे दूसरे साथी अफजाल के पास है। आज मैं पुनः किसी घटना को अंजाम देने हेतु रैकी करने के लिये आया था कि पता नहीं आपको किसने सूचना दे दी तथा आपने मुझे पकड लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त को नई मंडी पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *