मुजफ्फरनगर। शराब के नशे में राजमिस्त्रियों में शराब के नशे में हुआ विवाद, एक ने साथी की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या की ।
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो शराबी राज मिस्रियों में शराब के नशे में आपसी विवाद के चलते राजमिस्त्री ने साथी मिस्त्री की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।।
एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि अवगत कराना है आज दिनांक 27.01.2026 को ग्राम बोपारा, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में समय लगभग 16.00 बजे दो व्यक्तियों (दीपक पुत्र यशपाल, उम्र लगभग 35 वर्ष, पेशा राजमिस्त्री व सोनू पुत्र भीष्म, उम्र लगभग 30 वर्ष व्यवसाय राजमिस्त्री एवं दोनो एक ही जाति के है व आपस में मित्र है) के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई जिसके उपरान्त दोनों में झगडा हो गया। इस दौरान दीपक उपरोक्त द्वारा सोनू उपरोक्त पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया व फरार हो गया। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल सोनू को बिना देर किये अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायल सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना मन्सूरपुर पर 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।