Taja Report

मुजफ्फरनगर दूल्हे ने विवाह में मिले 21 लाख दुल्हन के परिवार को लौटाये

मुजफ्फरनगर। एक शादी में दूल्हे ने विवाह की रस्मों के बीच ही सबके सामने दहेज में मिले 21 लाख रुपये दुल्हन के घरवालों को लौटा दिए। दूल्हे की इस अनोखी और सकारात्मक पहल ने न केवल दुल्हन और उसके परिवार को भावुक कर दिया, बल्कि मौजूद सभी लोग भी उसकी सराहना करते नहीं थक रहे थे।

जिले के गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी अदिति सिंह की शादी रविवार को शहर के एक लग्जरी बैंक्वट हॉल में संपन्न हुई। खास बात यह रही कि अदिति के पिता का देहांत हो चुका है, इसलिए शादी की सारी जिम्मेदारी उसके मामा और नाना ने निभाई। वहीं, दूल्हा अवधेश राणा, पुत्र हरवीर सिंह, निवासी नगवा (तहसील बुढ़ाना) ने शादी के बाद एक सराहनीय कदम उठाया। बारातियों और रिश्तेदारों के सामने उन्होंने दहेज में मिले पूरे 21 लाख रुपये नगद लौटा दिए।अवधेश ने कहा, “मैंने शुरू से साफ कर दिया था कि मैं दहेज नहीं लूंगा। यह पैसा अदिति के पिता की गाढ़ी कमाई थी, जिसे उसकी मां और नाना ने इकट्ठा किया। यह उसका हक है, मेरा नहीं।”

दूल्हे के इस नेक काम पर बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे दामाद मिलना सौभाग्य की बात है। यह देखकर दुल्हन अदिति भी भावुक हो गई और पति का आभार जताया। स्थानीय समाजसेवियों ने इसे दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश बताया। अवधेश राणा का यह कदम जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।अदिति के नाना सुखपाल सिंह ने कन्यादान किया और सारी जिम्मेदारी निभाई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *