मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की फर्जी फोटो का सोशल मीडिया पर उपयोग कर नागरिकों से सम्पर्क किया जा रहा है जिसका जिलाधिकारी से कोई संबंध नहीं है। ऐसे तत्वों पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। बताया जा रहा है कि विएतनाम के नंबर से व्हाट्सएप पर यह फर्जी अकाउंट बनाया गया है।
डीएम ने एक्स पर पोस्ट कर जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी असत्य/अपुष्ट सूचना को साझा न करें एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी उपलब्ध न कराएं‚ केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।
Author: Taja Report
Post Views: 262


