मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कपिल देव अग्रवाल , राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में चयनित विभिन्न व्यवसायों के अनुदेशको को नियुक्ति पत्र का वितरण का शुभारंभ लोक भवन स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।
जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य अतिथि डा वीरपाल निर्वाल , जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, विशिष्ट अतिथि राजपाल बालियान, विधायक बुढाना विधान सभा, द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज अभ्यार्थियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर परिसर में नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। उक्त समारोह में उमेश मिश्रा, आई०ए०एस०, जिलाधिकारी, कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर, गजेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) मुजफ्फरनगर, राजेश जैन, चैयरमैन, आई०एम०सी० राजकीय आई०टी०आई० मुजफ्फरनगर / अध्यक्ष लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर, जगमोहन गोयल, जिला सचिव, लघु उद्योग भारती लक्ष्मीननगर, अनुज गोयल , प्रवीन खेडा , मुकेश प्रताप सिंह, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० मुजफ्फरनगर, अंकित सिंघल, प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० बुढाना अशोक कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० शाहपुर व अन्य समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन डा० राजकुमार, सदस्य बालकल्याण समिति द्वारा किया गया।
उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा अपने-अपने विचार मंच के माध्यम से प्रस्तुत किये गये तथा नवनियुक्त अनुदेशको के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की गयी। कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार जी द्वारा सजीव प्रसारण के माध्यम से बताया गया कि शिल्पकार प्रशिक्षण योजना सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना है। जो कि वर्तमान एवं भविष्य की जनशक्ति की आवश्यकताओं की मांग के अनुरूप पूर्ति करने के लिये शिल्पकारों को तैयार कर रही है। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों, में सम्पूर्ण रूप से उपरोक्त योजना के क्रियान्वयन में दिन-प्रतिदिन के प्रशासन व अनुश्रवण की जिम्मेदारी एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग का दायित्व एवं जिम्मेदारी है। साथ ही साथ एन०सी०वी०टी० से सम्बद्धता प्राप्त निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित प्रशिक्षण का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण भी विभाग द्वारा सम्पादित कराये जाते है। प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का कार्य भी उनसे तालमेल के आधार पर किया जाता है, जिससे वर्तमान में उद्योगों, प्रतिष्ठानों की जरूरतों के अनुसार उन्हे दक्ष कामगार उपलब्ध हो सके। अन्त में मुकेश प्रताप सिंह, नोडल प्रधानाचार्य द्वारा समारोह में आये समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।


