Taja Report

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड मार्गों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा अपने अधीनस्थों की साथ मुजफ्फरनगर से भूराहेड़ी बोर्डर तक कावड़ मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों आलाधिकारियों ने बोर्डर पर व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए नगर पंचायत पुरकाजी का हाईटेक कंट्रोल रूम देखा और नगर पंचायत के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जनता को संबोधन करते हुए कावड़ यात्रा में सभी लोगों का सहयोग मांगा सबका धन्यवाद किया नगर पंचायत पुरकाजी के कावड़ मार्ग पर लगे केमरे ओर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के एक्सेस जिले पर लेने के दिशा निर्देश दिए साथ में एसपी सिटी,एसपी क्राइम,एसडीएम सदर सी ओ सदर आदि अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारीयों के साथ भूराहेडी चैक पोस्ट अन्तर्राज्यीय बार्डर (उत्तराखण्ड-पुरकाजी बार्डर) पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कावंड़ कंट्रोल रुम निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर 24’7 सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए तथा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ समन्वय बनाये ऱखे व आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा कन्ट्रोल रूम पर लगे पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से शिव भक्त श्रद्धालुओं का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया तथा उनकी हरसंभव सहायता हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही महोदय द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पुरकाजी श्री जहीर फारुखी व समस्त पुरकाजी वासियों का कांवड़ यात्रा के दौरान किये जा रहे सहयोग पर आभार प्रकट किया गया।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा हाइवे पर स्थित थानाक्षेत्र पुरकाजी, छपार, नई मण्डी, मन्सूरपुर, खतौली स्थित कांवड मार्गों का भ्रमण कर कांवड यात्रा के दौरान की गयी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया गया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *