Taja Report

मुजफ्फरनगर जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

मुज़फ्फरनगर । रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर होस्टल में जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में मुजफ्फरनगर जिले के लगभग 70 गांवों के किसानों ने बढ़ चढकर प्रतिभाग किया।

जय किसान आंदोलन के संस्थापक सदस्य पुष्पेंद्र कुमार ने कार्यक्रताओं को जय किसान आंदोलन की उपलब्धि व चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले आंदोलनों से किसान का स्वाभिमान जागा है, MSP के बारे में किसान जागरूक हुआ है व किसान विरोधी बिल को किसानों की एकता व आंदोलन की सहभागिता के चलते सरकार को बैक फुट पर जाकर वापिस लेना पड़ा व MSP पर कानून बनवाना, स्वामीनाथन आयोग की शिफरिशो को लागू करवाना अभी भी चुनौती ही है। किसान को अपने अधिकार केवल लड़कर ही प्राप्त हो सकते है कोई सरकार किसानों के हित के लिए कार्य नहीं करती किसान को हमेशा अपना अधिकार सरकार से एक बार नही कई बार लड़कर लेना पड़ता है एक बार सरकार को बताना पड़ता है कि समस्या क्या है फिर उसके लिये कानून बनवाने के लिए लड़ना पड़ता है फिर उसे लागू करवाने के लिए लड़ना पड़ता है।

जय किसान आंदोलन के मंडल अध्यक्ष वेदपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि हमे पूरे प्रदेश में पार्टी की इकाईयां गठित करनी है तथा इकाई के साथ-साथ सदस्यता अभियान चलाकर पूरे देश व उत्तर प्रदेश में अपने सदस्यों को बढ़ाना है। जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा कि किस प्रकार जनता के प्रशाशनिक कार्यो को करवाने में जनता की मदद करनी है आम आदमी को छोटे छोटे कार्यो के लिए अधिकारियों द्वारा चक्कर कटवाए जाते है जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ता आम जनता की मदद करने के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे व जय किसान आंदोलन का कार्यकर्ता तन मन धन से किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यक्रताओं की हौसला अफजाई की तथा उनमें नही ऊर्जा का संचार किया।

जय किसान आंदोलन के आज चयनित जिलाध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि केवल तीन काले कानून वापिस ले लेने से किसानों की समस्या का हल नही हो जाता किसान बिजली पानी MSP आदि अनेक मुद्दे है जिनके समाधान के लिए आंदोलन जारी रहेगा ये लड़ाई इतनी भी आसान नही है ये लड़ाई तब तक लड़ी जाएगी तब तक किसान आत्मसम्मान से अपने बच्चों के भरण पोषण के अलावा खुशहाली की स्थिति में नही आ जाता। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव जाना होगा तथा प्रत्येक गांव में किसानों को प्रोत्साहित करके जय किसान आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को पूछा जाएगा तथा उनकी समस्याओं को आंदोलन के एजेंडे में शामिल किया जाएगा।

संगठन के आज संपन्न हुए चुनाव में पवन सिंह चौहान जी जिलाध्यक्ष के पद पर चयनित किए गए तथा कुलदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, दिनेश तोमर, महिपाल सिंह, नवीन कुमार, संजय कुमार, सोनू कुमार जिला सचिव एवं वीरेंद्र कुमार, विनेश खटाणा, बृजपाल ठेकेदार, रजनीश चौहान उपाध्यक्ष के पद पर चयनित किए गए है। इसके साथ ही विधानसभा पुरकाजी से विधान सभा अध्यक्ष पोबिंद्र सिंह, विधानसभा मीरापुर से मांगेराम जी अध्यक्ष पद पर, ओमवीर सिंह राणा तहसील जानसठ अध्यक्ष के पद पर चयनित हुए। इसी क्रम में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रशांत गौरसी चयनित किए गए। इसके अलावा सभी ब्लॉक कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यक्रणीयो का गठन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण सिरोही, वेदपाल गुर्जर, कुलदीप चेयरमैन, प्रधान ऋतुपर्ण आर्य, चौधरी विनेश खटाणा, सुरेशपाल जी, विपिन तोमर जी, मदनलाल मास्टर जी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ओ पी चौहान जी द्वारा किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *