Taja Report

मुजफ्फरनगर जमानत के दौरान रील बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा सस्ती लोकप्रियता के लिये जमानत के दौरान रील बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए।

अवगत कराना है दिनांक 08.12.2025 को थाना तितावी पर मु0अ0सं0- 297/2025 धारा 115(2),333,352,351(3) बीएनएस बनाम 1. अभियुक्तगण पंकज पुत्र भूषण, 2. अर्जुन पुत्र महीपाल, 3. कुणाल पुत्र शक्ति निवासीगण ग्राम नंगला पिथौरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर व 01 बाल अपचारी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। थाना तितावी पुलिस द्वारा दिनांक 14.12.2025 को अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। पेशी पर जमानत पर छूटने के दौरान अभियुक्तगण द्वारा फिल्मी डायलोग्स पर रील बनावाई गयी तथा उसे सस्ती लोकप्रयिता के लिये सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

थाना तितावी पुलिस द्वारा उक्त वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया तथा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिये सोशल मीडया पर रील वायरल करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अर्जुन पुत्र महीपाल निवासी ग्राम नंगला पिथौरा थाना, तितावी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 20 वर्ष।

*2.* कुणाल पुत्र शक्ति निवासी ग्राम नंगला पिथौरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 21 वर्ष।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *