Taja Report

मुजफ्फरनगर जन्मोत्सव पर स्वर्ण रथ पर सवार हो भक्तों को दर्शन देंगे बाबा लखदातारी खाटू श्याम

मुजफ्फरनगर। बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर में भगवान पंचम दिवसीय श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव दिनांक 29.10.25 से 02.11.25 तक मनाया जा रहा है।

इस शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भौति इस वर्ष भी भगवान श्री खाटूश्याम जी जन्मोत्सव शोभायात्रा आगामी 30 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10:00 बजे से निकाली जाने वाली यात्रा का प्रस्तामित रूट इस प्रकार रहेगा।

शोभायात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मडी स्थल (गुज नही) होते हुए राजबाहा रोड़ से मुनीम कालोनी, जैन कन्या स्कूल, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल के उपर से होते हुए मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड़, सर्राफा बाजार, भगत सिह रोड से होते हुए शिवचौक, टाउन हाल रोड़ से मालवीय चौक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचेडा रोड, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी बिजलीघर के सामने वाली रोड से होते हुए लक्ष्मीनारायण मन्दिर से होकर द्वारिकापुरी रोड, भोपा रोड, मोपा रोड पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से डाकखाना रोड़ होते हुए वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में 05 बैण्ड, ढोल, 10 झांकियों व बाबा श्याम का रथ हाथों से खींचा जायेगा। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झण्डों, तोरणों से सजाया जा रहा है। 30 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10:00 बजे श्री खाटूश्याम जी जन्मोत्सव शोभायात्रा दिनांक 29 अक्टूर 2025 को पंचमुखी बालाजी संकीर्तन मण्डल द्वारा एक शाम ठाकुरजी के नाम सायं 7:30 बजे मनायी जायेगी।

दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मेहंदी श्याम नाम की मंदिर प्रांगण में सायं 5:00 बजे से प्रारम्भहोगी।

दिनांक 01 नवम्बर, 2025 प्रातः 9 बजे से निशान यात्रा शिव चौक से प्रारम्भ होकर मन्दिर प्रांगण पर सम्पन्न होगी।

दिनांक 01 नवम्बर, 2025 को एकादशी भव्य कीर्तन रात्रि को 8:30 बजे से मंगला आरती तक रहेगा।

दिनांक 02 नवम्बर, 2025 को सायं 7 बजे से बधाई उत्सव व उसके उपरान्त भण्डारे के साथ उत्सव का समापन होगा।

भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग अनिल गोयल, चाचा जे०पी० गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग, तुषार गर्ग व समस्त सदस्य मन्युतिधाम परिवार।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *