मुजफ्फरनगर । औद्योगिक रासायनिक रिसाव अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन जनपद के सभी चार तहसील मुख्यालय पर हुआ। सदर तहसील का माॅक ड्रिल त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अल्को कैमिकल्स कांपलेक्स मे हुआ। जहाँ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की उपस्थिति में आपदा, राहत एवं बचाव के टिप्स दिये गये। जानसठ तहसील का आयोजन डी0ए0वी0 इंटर काॅलेज जानसठ मे हुआ। जहाँ भूकंप से बचाव का रिर्हसल किया गया। इसी तरह बुढाना मे भी भूकम्प राहत का प्रशिक्षण हुआ। खतौली मे तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित हुई।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया की औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा आफ-साइट आपात योजना के अंतर्गत त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अल्को कैमिकल्स कंपलेक्स में औद्योगिक रासायनिक एवं सुरक्षा से बचाव हेतु अभ्यास रिहर्सल किया गया। फायर मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन टीम के साथ साथ मौके पर जिले के अधिकारियो की टीम मौजूद रही।
जहाँ उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा की टीम व एनडीआरएफ के राहत बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को बचाया। घायलों को राहत बचाव दल द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार देकर इलाज हेतु हायर सेंटर उपचार हेतु भेजा गया। त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड एन्ड एल्को केमिकल कॉम्पलेक्स में फायर मॉक ड्रिल के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर व उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, अग्नि सुरक्षा अधिकारी आरके यादव, स्वास्थ्य विभाग से डॉ विक्रांत तेवतिया व डॉ अन्नू चैधरी, सहायक निदेशक कारखाना, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड एन्ड एल्को कैमिकल काॅम्पलेक्स के प्रबंधक राजीव बिहान एवं उनकी टीम तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। भूकंप,औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा से बचाव हेतु रिहर्सल कार्यक्रम का संचालन जो कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार ने किया।