मुजफ्फरनगर । रामराज क्षेत्र के जलालपुर जंगलों में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया उसकी मृत्यु बिजली के करंट से होने की आशंका जताई जा रही है। शव नया गांव के पास सड़क किनारे पाया गया। मृतक की पहचान शोभित पुत्र ऋषिपाल निवासी नीला जलालपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुरूआती जांच में मौत का कारण बिजली का करंट लग रहा है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक का कल शाम घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया था।
Author: Taja Report
Post Views: 33


