मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिला परिषद मार्केट के सामने बने चेतन मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशे की दवाइयों को पकड़ा गया वही पुलिस द्वारा मेडिकल संचालक को भी पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया. दवा व्यापारी के हिरासत में लेने के बाद. दवा व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दवा व्यापारियों का थाना सिविल लाइन पर जमावड़ा लग गया. और नशे का कारोबार करने वाले दवा व्यापारी को छुड़ाने के पूरे प्रयास किए जा रहे है अब देखना ही होगा कि इस पूरे मामले में ड्रग्स विभाग और थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
Author: Taja Report
Post Views: 139


