Taja Report

मुजफ्फरनगर चेक बाउंस मामले में सपा का बड़ा नेता गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी को चेक बाउंस मामले में शनिवार को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर की गई, जिससे जिले की राजनीतिक गलियों में हलचल मच गई है। पुलिस के अनुसार, कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद आरोपी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला था।

जानकारी के अनुसार, साल 2024 में अलीम सिद्दीकी ने एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये का चेक दिया था। जब चेक को संबंधित व्यक्ति द्वारा बैंक में जमा कराया गया, तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली और मामला दर्ज कराया गया। मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन अलीम सिद्दीकी ने कोई जवाब नहीं दिया।

बताया कि कई नोटिस और चेतावनियों के बाद भी जब अलीम सिद्दीकी की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया, तो कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और स्थानीय अदालत में पेश किया।

अलीम सिद्दीकी मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पार्टी की स्थानीय इकाई में खलबली मच गई है। हालांकि, अभी तक समाजवादी पार्टी या अलीम सिद्दीकी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *