मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल (पुरुष) में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय वर्मा के कार्यालय में उपस्थित होकर गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव होतीलाल शर्मा ने गुडविल सोसायटी की टीम के साथ पहुंचकर जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहे निर्बल वर्गीय रोगी उनके साथ सहयोगी के रूप में आने वाले तीमारदारो एवं चिकित्सालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सर्दी से बचाव किए जाने की दृष्टि से 51 कंबल जिला चिकित्सालय को भेट किए उपजिलाधिकारी सदर प्रवीण त्रिवेदी जहां इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया एवं सीएमएस डॉक्टर संजय वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि इस कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान गुडविल सोसायटी के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों के साथ रहे और अतिथियों सहित उपस्थित सदस्यों ने जिला चिकित्सालय मे विभिन्न वार्ड में पहुंचकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल भेट किये! अपने संबोधन में उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण त्रिवेदी व अन्य ने गुडविल सोसायटी के सामाजिक जीवन को नई दिशा देने जैसे इस रचनात्मक कार्य की सराहना की इस अवसर पर सर्वश्री ए.के अग्रवाल डॉक्टर एसपी अग्रवाल बीएम गुप्ता मनोज जैन(एल. जी) बोहरन लाल विशाल कालरा पंकज जैन (गाँधीटेंट) मुकेश लाल एडवोकेट अंकुर गर्ग मुकेश अरोड़ा मुनेश सिंगल पीके गुप्ता प्रमोद बंसल राहुल शर्मा राजेंद्र साहनी रामबीर सिंह संदीप दास सतीश मित्तल चक्रेश जैन श्री कृष्ण अग्रवाल सुभाष वर्मा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे!


