मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक मुज़फ्फरनगर एलुमनी एसोसिएशन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘एलुमनी डे’ एवं 1975 व 2000 वर्ष के पासआऊट्स छात्रों के सम्मान में भोपा रोड स्थित गांधी पॉलिटेक्निक परिसर में क्रमश: स्वर्ण एवं रजत जयन्ती समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि गांधी पॉलिटेक्निक मुज़फ्फरनगर के प्रधानाचार्य इं० राजीव सिंह, संरक्षक इंं० सतीश शर्मा, इं० देवेन्द्र गर्ग, एलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष इंं० अजय सक्सेना, पूर्व मुख्य अभियन्ता इं० सुशील कुमार शर्मा, सचिव इंं० बसन्त कुमार गोयल, मुख्य संयोजक एसडीओ इंं० बबलू सिंह ने संयुक्त रूप से विद्या, ज्ञान एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शिक्षाऋषि संत वीतराग स्वामी कल्याणदेव की प्रतिमा के सम्मुख श्रद्धा-सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
रमेश कैस्टो ग्रुप के कलाकरों, इं० शिशिर गोयल, अनुज वर्मा ने गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी । इस अवसर पर 2025-27 के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में प्रधानाचार्य इं० राजीव सिंह, इं० सतीश शर्मा व इंं० देवेन्द्र गर्ग को संरक्षक, इंं० अजय सक्सेना, अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश), इंं० बबलू सिंह अध्यक्ष (उत्तराखंड), इंं० बसन्त गोयल, सचिव, परियोजना प्रबन्धक इं० मथन सिंह विकल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंं० सुरेश गर्ग उपाध्यक्ष, इं० अभय गर्ग कोषाध्यक्ष, इंं० अंकुर देशवाल ऑडिटर, इं० नीरज कौशिक संयुक्त सचिव व इं० विपिन शर्मा, मुख्य संयोजक रजत जयन्ती बैच 2001 चुने गए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंं० अजय सक्सेना व संचालन इं० बबलू सिंह एवं सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से किया । मुख्य अतिथि मन्त्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ गरीबों, वंचितों व जन-मानस के लिए कार्य का आह्वान किया उन्होंने स्वदेशीकरण की सुदृढता पर बल दिया, विशिष्ट अतिथि इंं० राजीव सिंह, प्रधानाचार्य गांधी पॉलिटेक्निक मुज़फ्फरनगर ने पुरातन व वर्तमान छात्रों को सफलता के गुर बताए।
इस अवसर पर देश-विदेश से पधारे इंं० मनीष गोयल, इं० नेत्रपाल, इंं० श्रीमती श्वेता रस्तौगी, इंं० यशपाल, इंं० हेमन्त सिंह, इंं० शत्रुध्न त्यागी, इंं० आकाश अग्रवाल, इंं० नवीन चौहान, इंं० रजनीश सैनी, इंं० रामकुमार, इंं० अमित सैनी, इंं० अशोक कुमार, इं० सुभाष चन्द, इंं० सुशील कुमार, इं० अनुज कुमार सिंह, इं० सलोनी कुमार, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा बरेली इंं० निर्भय सिंह आदि पच्चीस वर्ष पूर्व के पुरातन छात्रों को सपरिवार सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम आयोजन में पुरातन छात्रों पूर्व अध्यक्ष इंं० सचिन अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष इं० प्रशान्त कुच्छल, संयुक्त सचिव इं० नीरज कुमार, ऑडिटर इं० सतीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य इंं० सतीश प्रजापति, इंं० विपिन शर्मा, मुख्य अभियन्ता इं० नरेश कुमार रस्तौगी, इं० नीरज गुप्ता, इंं० मथन सिंह विकल, परियोजना प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड, सहारनपुर मन्डल, इंं० प्रदीप चौधरी, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, रेलवे रोड, मुज़फ्फरनगर आदि का विशेष योगदान रहा ।


