Taja Report

मुजफ्फरनगर क्रिसमस पर्व और नववर्ष 2026 को लेकर छापेमारी में केक और कई अन्य खाद्य पदार्थों के लिए सैम्प्ल

मुजफ्फरनगर। क्रिसमस पर्व और नववर्ष 2026 के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानो पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा खाद्‍य सामग्री के नमूने संग्रहित किये गये।

आगामी क्रिसमस पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सेक्टर-सी, अलीगंज, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) – ।।, मुजफ्फरनगर, अर्चना धीरान के नेतृत्त्व में आज दिनांक 22.12.2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा की गयी प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नलिखित है:-

 

1-मैसर्स डैली बैली फूडस एण्ड बेवरेजेज लिमिटेड, मौ० गांधी नगर, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठान से स्ट्राबेरी केक व मिल्की बार केक का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।

2-मैसर्स डायमण्ड बेकरी, लद्दावाला, मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठान से पाईन एप्पल केक का एक नमूना संग्रहित किया गया।

इस प्रकार कुल 03 नमूनें संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मनोज कुमार,  वैभव शर्मा, पूनम कुमारी, सुनील कुमार व  विशाल चौधरी सम्मिलित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *