Taja Report

मुजफ्फरनगर के 42 परिवारों को मिले अपने घर

 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण परिसर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना के अंतर्गत बने भवनों के आवंटन को लेकर लाटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को विधिवत चाबियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कुल 197 डूडा पात्र आवेदकों ने आवेदन किया था, जिनमें से तीन आवेदकों ने पहले ही अपने आवेदन वापस ले लिए थे। इसके बाद कुल 194 पात्र आवेदक शेष रहे। इनमें से लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 42 भवनों का आवंटन किया गया। योजना में वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के लिए दो भवन आरक्षित थे, लेकिन इस श्रेणी में कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण कुल 42 भवनों का ही आवंटन संभव हो सका।

लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से कराई गई, ताकि सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में आवंटन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शरद शर्मा, श्री मोहन तायल सहित विकास प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने योजना को सरकार की गरीब एवं मध्यम वर्ग को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और लाभार्थियों को नए साल का गिफ्ट मिलने पर बधाई दीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *