Taja Report

मुजफ्फरनगर के युवक ने माल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

गुरुग्राम। डीएलएफ फेस तीन थाना क्षेत्र स्थित एंबियंस मॉल में मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक ने माल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना का रहने वाला 26 वर्षीय दिशांत संगल रविवार दोपहर में एंबियंस माल घूमने के लिए पहुंचा था। यहां तीसरी मंजिल पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास से वह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कूद गया। यहां मौजूद सुरक्षा गार्ड फौरन उसे नारायणा अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दिशांत शनिवार दोपहर घर से पिज्जा लेने की बात कहकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन फोन स्विच आफ था। शायद युवक ने फोन रास्ते में कहीं फेंक दिया था। इसके बाद परिवार के लोग मुजफ्फरनगर के पुलिस थाने पहुंचे और युवक की गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस उसे खोज रही थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *