Taja Report

मुजफ्फरनगर के युवकों को चीनी और पाकिस्तानी साइबर ठगों कों बेचा,पिता ने लगाई एसएसपी से गुहार

मुजफ्फरनगर । जिले से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप का मामला सामने आया हैं। पीड़ितों नें आरोप लगाया की गांव के ही एक एजेंट नें थाईलैंड में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रु लेकर भेजा लेकिन वहा जाकर उन्होंने हमें कम्बोड़िया के चीनी और पाकिस्तानी साइबर ठगों कों बेच दिया। पाकिस्तानी ठग हमें भूखा रखते थे। मारपीट करते थे। और छोड़ने के बदले पैसों की डिमांड करते थे।

उन्होंने कहा, हमनें अपने घर से पैसे मांगवाए उसके बाद हमको उन्होंने छोड़ा। पीड़ितों नें इसकी शिकायत एजेंटो से की उन्होंने किसी तरहा की बात से इंकार कर दिया जिसके बाद जनपद के थाना तीतावी क्षेत्र के ग्राम बघरा निवासी पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित छम्मन खाँ ने आरोप लगाया है, कि गांव के ही इंतजार सैफी और उसका रिश्तेदार इमरान सैफी निवासी कस्बा बुढाना ने उनके पुत्रों उमर खाँ और अजीम सैफी को थाईलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि 800 डॉलर प्रतिमाह वेतन का लालच देकर पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए गए और फिर किस्तों में करीब पंद्रह लाख रुपये वसूल लिए गए।

परिजनों का आरोप है कि युवकों को टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेजा गया। टिकट में कथित गड़बड़ी के बाद दोबारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक भेजा गया। वहां से उन्हें सीमा पार ले जाकर म्यांमार के के.के. पार्क क्षेत्र स्थित एक कथित स्कैम सेंटर में बंधक बनाकर रखा गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वहां हथियारबंद विदेशी लोगों ने युवकों के साथ मारपीट की और एक युवक के पैर का लिगामेंट तक तोड़ दिया गया। बाद में युवकों ने फोन पर बताया कि उन्हें मोटी रकम लेकर “बेच” दिया गया है और भारत लौटने के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही है। बेटों की जान बचाने के लिए परिजनों ने आरोपियों को कथित तौर पर 12 लाख 50 हजार रुपये और दे दिए। परिवार का दावा है कि उनके पास ऑनलाइन लेनदेन के रिकॉर्ड, वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग और मेडिकल दस्तावेज मौजूद हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *