मुजफ्फरनगर के उद्योग जगत को मिलेगी भरपूर विद्युत नहीं होगी कटौती : सोमेंद्र तोमर
मुजफ्फरनगर। गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख उद्योगपति सुरेंद्र अग्रवाल मीका विहार स्थित आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट और नगर व जिले के उद्योग जगत के उद्यमियों के साथ वार्तालाप के अंतर्गत माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री विद्युत विभाग सोमेंद्र तोमर ने समस्त उद्योगपतियों को अपने संबोधन में कहा की की माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिली इच्छा है कि प्रदेश में विभिन्न विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए जिससे प्रदेश के नवयुवको रोजगार के अवसर उत्पन्न हो, इसलिए उद्योग जगत को भरपूर विद्युत प्रदान की जाएगी और किसी भी क्षेत्र में कटौती नहीं की जाएगी संबोधन से पूर्व सुरेंद्र अग्रवाल ने उद्योगपतियों के साथ बुका स्मृति चिन्ह और शॉल भेट कर माननीय मंत्री जी का स्वागत किया! और उद्योग जगत की कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और शाश्वत किया की पर्यावरण के संरक्षण के लिए संपूर्ण उद्योग जगत सशक्त क्रियाशील है और सभी उद्यमी इस दौरान सशक्त रूप से इसमें सहयोग कर रहे हैं! इस बैठक में कुश पुरी शशांक जैन अंकुर गर्ग राजन अग्रवाल अमित गर्ग अचिन मित्तल मनोज जैन विनोद संगल प्रवीण गोयल अश्वनी मित्तल बीएम गुप्ता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी अभिषेक चौधरी आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे!


