Taja Report

मुजफ्फरनगर किंग्स विला-7 रिसॉर्ट पर जीएसटी छापे में पांच करोड के टर्नओवर की गडबड़ी पकड़ी

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने किंग्स विला-7 वेडिंग रिसॉर्ट पर छापे में पांच करोड के टर्नओवर की गडबड़ी पकड़ी गई। यह रिसॉर्ट मंसूरपुर के एनएच-58 पर स्थित है। छाबरा इनोवेटर्स एंड वेंचर्स फर्म की जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने लगभग पांच करोड़ रुपये का लेनदेन बिना बिलों के पकड़ा है, जिसके आधार पर टैक्स की मांग की जाएगी और जुमार्ने के साथ वसूली होगी।

स्टेट जीएसटी विभाग के एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्देश दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज शुक्ला ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की। टीम ने रिसॉर्ट में उपलब्ध सभी अभिलेखों की जांच की और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फर्म ने विवाह और अन्य आयोजनों से प्राप्त पूरी आय को अपने व्यापारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रथम दृष्टया लगभग पांच करोड़ रुपए की कर योग्य आय छिपाने की जानकारी सामने आई है। इसके आधार पर टैक्स की मांग तैयार की जा रही है, जिसे जुमार्ने के साथ विभाग में जमा कराया जाएगा। छापेमारी करने वाली टीम में उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला, शोभित श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद सिंह, मोहम्मद दानिश, राजेंद्र शर्मा और सरदार अहमद शामिल थे। ज्वाइंट कमिश्नर सिद्देश दीक्षित ने जानकारी दी कि विभाग जिले के अन्य विवाह स्थलों और आयोजन स्थलों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *